Let’s travel together.

सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक ठा रामपाल सिंह राजपूत ने गौशाला का लोकार्पण किया

0 192

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

विदिशा रायसेन लोकसभा के सांसद रमाकांत भार्गव एवं सिलवानी विधानसभा के विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर ग्राम पंचायत जैथारी के ग्राम डूंगरिया
में मक्खन चोर गौशाला का लोकार्पण किया कार्यक्रम की शुरुआत मैं सर्वप्रथम सांसद एवं विधायक द्वारा माखन चोर गौशाला में वृक्षारोपण किया गया इसके पश्चात कन्या पूजन एवं गो माता की पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।


कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथियों का स्वागत ग्राम पंचायत सरपंच एवं सहायक सचिव लोकेश मिश्रा फूल मालाओं पहनाकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रमाकांत भार्गव ने कहा कि
कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।


इसी कड़ी में विधायक ठाकुर रामपाल सिंह ने कहा की प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के कारण आज प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। बेटा-बेटियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों की आय में वृद्धि के लिए, कृषि उपज के उत्पादन में बढ़ोत्तरी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सिंचाई के रकबे में लगातार वृद्धि की जा रही है। किसानों को उन्नत खेती का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। इसके अलावा युवाओं को, महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |     पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा     |     अशोक शर्मा  अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए     |     विंध्य- महाकौशल प्रांत का युवा जनजातीय महिला चेहरा शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह     |     दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811