Let’s travel together.

रायपुर जिले के जनप्रतिनिधियों ने अटल जी के जन्म दिवस पर उन्हें नमन किया

0 152

 

सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

पूर्व प्र्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों ने अटल जी की मूर्ति और छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने उनके योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आज सुबह से जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें जिले के जनप्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता निभाई।

मंत्री एवं रायपुर दक्षिण के विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने महाराजबंध तालाब में सुशासन दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां सभी को सुशासन के उच्चतम मापदण्ड स्थापित करने की शपथ दिलाई और स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इसी तरह रायपुर उत्तर में अंवति विहार, ए.टी.एम चौक में सांसद श्री सुनील सोनी और विधायक श्री पुरंधर मिश्रा सम्मिलित हुए। उन्होंने इस अवसर पर श्री वाजपेयी को नमन कर सुशासन के उच्चतम मापदण्ड स्थापित करने की शपथ ली। इसी प्रकार रायपुर पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत ने हीरापुर के समुदायिक भवन से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। वहीं धरसींवा विधानसभा के विधायक श्री अनुज शर्मा महावीर नगर के अटल उद्यान में सुशासन दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए और स्वच्छता अभियान मेें सहभागिता निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |     25 सितंबर को जिले भर के स्कूलों में होगा नमामि भारतम् वंदेमातरम् का सामूहिक गायन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811