Let’s travel together.

अंतिम संस्कार के लिए मुक्तीधाम लकड़ी लेकर पहुंचे दो युवक 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आये,गंभीर हालत में भोपाल भेजा

0 963

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन

बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आज फिर दो युवक करंट की चपेट में आ गए। जिससे एक गंभीर रूप से तो दूसरा मामूली रूप से झुलज गए।
जानकारी के अनुसार भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बैरखेड़ी चौराहा पर रहने वाले निलेश महाराज की माताजी शांत हो गई थी उनके अंतिम संस्कार में पड़ोस में रहने वाले सचिन साहू पिता राधेश्याम साहू उम्र 22 वर्ष निवासी करेला हाल निवास बेरखेड़ी चौराहा और जितेंद्र सेन पिता संतोष सेन उम्र 23 वर्ष निवासी बेरखेड़ी चौराहा अपने पिकअप वाहन से अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी लेकर टैगरा शांति धाम पहुंचा थे तभी ऊपर से गुजरे 11 केवी लाइन की चपेट में पिकअप वाहन आ गया।जिससे पिकअप वाहन सहित सचिन साहू और जितेंद्र सेन भी करंट की चपेट में आने से झुलज गए। पिकअप वाहन का एक टायर भी करंट के कारण फट गया। दोनों घायल युवकों को भोपाल के अटल अस्पताल ले जाया गया जहां सचिन साहू को सीरियस होने पर बंसल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर सचिन साहू और जितेंद्र सेन का इलाज जारी है। बेरखेड़ी चौराहे पर रहने वाले प्रेम सिंह ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि शांतिधाम में बिजली के तार नीचे होने के कारण हादसा हुआ है शांति धाम के सेड के बाजू से बिजली तार निकले हुए हैं। जिस कारण हमेशा करंट लगने का डर बना रहता है इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने बिजली विभाग से की है। मगर बिजली विभाग ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जिससे आज एक बड़ा हादसा हो गया है।
वही बरखेड़ी पर रहने वाले धर्मेंद्र जैन पत्रकार ने बताया कि हादसे की वजह बिजली विभाग की लापरवाही है बिजली के तारो को शांतिधाम के बीच पोल लगा कर ऊंचा करना चाहिए था जो समय पर नहीं किया गया, हादसा टल सकता था।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी पुलिस ने मामला विवेचना में लिया है दोनों घायलों का इलाज भोपाल में चल रहा है। आगे की जांच की जा रही है।
एसआई सुनील शर्मा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |     अधिवक्ताओं ने किया हिउस अध्यक्ष का स्वागत      |     श्रावण माह के अंतिम सोमवार नीलकंठेश्वर मंदिर पर हुआ रुद्री निर्माण का समापन      |     शिवपुरी के नरवर में कोटिया मोहल्ले में घर में घुसा दुर्लभ पैंगोलिन, सर्पमित्र और वन विभाग ने किया रेस्क्यू     |     रायसेन जिले का राष्ट्रीय पर्यटन सर्किट का ब्लू प्रिंट तैयार कर जिले को प्रमुख पर्यटन जिले दर्जा दिलाने की मांग     |     रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811