Let’s travel together.

जैनाचार्य विद्यासागरजी का विधानसभा मार्ग से राजधानी रायपुर में होगा मंगल प्रवेश

0 87

स्वामी आत्मानन्द की जन्मभूमि में पड़े महातपस्वी के पावन चरण
 मार्ग से राजधानी रायपुर में होगा मंगल प्रवेश
आहारचर्या बरोदा शासकीय प्राथमिक शाला में
सुरेन्द्र जैन सांकरा निको
महातपस्वी परम पूज्य दिगंबर जैनाचार्य 108 विद्यासागरजी महामुनिराज जी का ससंघ विहार तिल्दा नेवरा से राजधानी रायपुर की ओर चल रहा है रविवार को स्वामी विवेकानन्द के परम शिष्य स्वामी आत्मानन्द की जन्म भूमि बरबन्दा में आचार्यश्री के पावन चरण पड़े सरपंच जितेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण आचार्यश्री के दर्शन करने पहुचे।
जैनाचार्य विद्यासागरजी महामुनिराज तिल्दा नेवरा से विहार करते हुए रविवार सुबह कोदवा पहुचे जहां से आहार चर्या व सामायिक के उपरांत विहार हुआ और संध्याकाल आचार्यश्री बरबन्दा गांव के शासकीय स्वामी आत्मानन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुचे
बरबन्दा गांव स्वामी विवेकानन्द के परम शिष्य स्वामी आत्मानन्द की जन्मभूमि है जैंसे ही इस गांव में महातपस्वी आचार्यश्री विद्यासागर जी का मंगल पदार्पण हुआ बेंसे ही सरपंच जितेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके दर्शनार्थ पहुचे पूज्य मुनि प्रसाद सागर जी ने सरपंच को मंगल आशीर्वाद दिया सरपंच जितेंद्र पटेल ने कहा कि स्वामी आत्मानन्द जी की जन्मभूमि में महात्सवी आचार्यश्री के पावन चरण पड़ने से गांव के लोग खुद को धन्य मान रहे हैं इस गांव में स्वामीं आत्मानन्द की जन्मभूमि पर स्वामी आत्मानन्द जी द्वारा स्थापित आश्रम भी संचालित है।
तिल्दा नेवरा सांकरा व रायपुर समाज विहार में

आचार्यश्री के विहार में तिल्दा नेवरा जैन समाज अध्य्क्ष सवाई सिंघई मनोज जैन महामंत्री सौरभ जैन बंटी जैन सहित पूरी समाज और इधर सांकरा जैन समाज के अलावा रायपुर की जैन समाज पद विहार में साथ चल रही है
वहीं दूसरी ओर चन्द्रगिरि तीर्थ के रायपुर लाभांडी निवासी विनोद बड़जात्या चन्द्रगिरि से ही विहार में आचार्यश्री के साथ चल रहे हैं रायपुर मालवीय रोड जैन समाज के रजेश जैन रज्जन पूर्व निगम पार्षद सतीश जैन प्रदीप जैन विश्व परिवार रवि सेठी सहित बड़ी संख्या में रायपुर समाज साथ विहार में चली
आहारचार्य के बाद हॉगा रायपुर में मंगल प्रवेश
मांढर के समीप बरोदा शासकीय प्राथमिक शाला में सुबह आचार्यश्री की आहार चर्या होगी इसके बाद विधानसभा मार्ग से आचार्यश्री का ससंघ रायपुर में मंगल प्रवेश हॉगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक देवेंद्र पटेल ने सिविल अस्पताल सिलवानी को विधायक निधि से एंबुलेंस और ईसीजी मशीन देने की घोषणा की     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाई जनता दरबार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश     |     सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी     |     परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |     विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा सांची महोत्सव का आयोजन     |     रतनपुर में शिविर लगाकर किसानों को ई-टोकन बुकिंग में आ रही समस्या का किया गया निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811