Let’s travel together.

सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी

0 10

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

सिविल अस्पताल बेगमगंज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दंडाधिकारी बेगमगंज रोहित कुमार लोधी ने आदेश जारी कर दोनों अस्पतालों के निरीक्षण के लिए अधिकारियों का दल गठित किया है।

एसडीएम के द्वारा जारी आदेश क्रमांक 1238/प्रवा.1/2026, दिनांक 17/11/2026 के अनुसार, प्रशासनिक कार्य सुविधा को देखते हुए अब सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग अधिकारी अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे।

निरीक्षण के बाद उन्हें निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार अपना प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरकर्ता एसडीएम को देना होगा।

बेगमगंज सिविल अस्पताल में ड्यूटी में सोमवार को तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार उईके ,मंगलवार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दंडाधिकारी रोहित कुमार लोधी , बुधवार – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोगराज मीणा , गुरुवार – नायब तहसीलदार विक्रम सिंह राजपूत , शुक्रवार – तहसीलदार सुल्तानगंज देवेन्द्र शुक्ला , शनिवार – मुख्य नगर पालिका अधिकारी लाल सिंह डोंडिया, रविवार- नायब तहसीलदार विक्रम सिंह राजपूत

वहीं सुल्तानगंज सीएचसी में लगाई गई ड्यूटी में सोमवार अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन हरिशंकर कोरी , मंगलवार – तहसीलदार सुल्तानगंज देवेन्द्र शुक्ला

बुधवार – अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राजेश शर्मा ,गुरुवार – सुल्तानगंज तहसीलदार देवेन्द्र शुक्ला, शुक्रवार -एसडीएम रोहित कुमार लोधी , शनिवार – सीईओ जनपद पंचायत मोगराज मीणा एवं रविवार -खंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र श्रीवास्तव को तैनात किया गया है जो 21 बिंदुओं पर होगी जांच करेंगे और अपना जांच प्रतिवेदन एसडीएम को सौंपेंगे।

निरीक्षण के लिए 21 बिंदुओं की चेक लिस्ट भी जारी की गई है। इसमें अस्पताल भवन एवं परिसर की स्थिति, ओपीडी का समय पर संचालन, मरीजों के पंजीयन की व्यवस्था, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालयों की साफ-सफाई, विद्युत एवं जनरेटर बैकअप, पैरामेडिकल स्टाफ, चिकित्सकों की उपस्थिति, ड्यूटी रोस्टर, 24×7 आपातकालीन सेवा, रात्रिकालीन ड्यूटी, रेफरल की स्थिति, वार्डों की साफ-सफाई, 24 घंटे चिकित्सक की उपलब्धता, एंबुलेंस, जननी सुरक्षा योजना, दवा वितरण व्यवस्था, मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता तथा ब्लड बैंक / ब्लड स्टोरेज यूनिट शामिल है

एसडीएम रोहित कुमार लोधी का कहना है कि कलेक्टर रोहित सिसोनिया के निर्देशानुसार सरकारी अस्पतालो की व्यवस्था दुरुस्त करने एवं पीड़ित मरीजों की सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से ड्यूटी लगाई गई है। जिला प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति, साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार होगा तथा लापरवाही पर सीधे कार्रवाई हो सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक देवेंद्र पटेल ने सिविल अस्पताल सिलवानी को विधायक निधि से एंबुलेंस और ईसीजी मशीन देने की घोषणा की     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाई जनता दरबार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश     |     सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी     |     परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |     विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा सांची महोत्सव का आयोजन     |     रतनपुर में शिविर लगाकर किसानों को ई-टोकन बुकिंग में आ रही समस्या का किया गया निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811