एमएऔर अन्य विषयों की परीक्षाओं वाले दिन कॉलेज परिसर में रखा गया दाल-बाटी भोज नए शिक्षक के स्वागत में आयोजन की बात
परीक्षा के बाद कार्यक्रम होने का प्राचार्य का दावा शासकीय संस्थान में ऐसी व्यवस्थाओं के औचित्य पर उठे सवाल
सिलवानी रायसेन ।शासकीय कॉलेज सिलवानी में बुधवार को एमए और अन्य विषयों की परीक्षाओं के दिन दाल बाटी भोज का आयोजन चर्चा का विषय बन गया। एक ओर कॉलेज में छात्र छात्राएं परीक्षा दे रहे थे वहीं दूसरी ओर नए पदस्थ शिक्षक के स्वागत में भोज की तैयारियों और आयोजन को लेकर कॉलेज परिसर में चर्चाएं होती रहीं। मामला सामने आने के बाद शासकीय शिक्षण संस्थान में इस तरह के आयोजनों की अनुमति प्रशासनिक व्यवस्था और जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार को कॉलेज में एमए और एमएससी की परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई थीं। इसी दिन नए पदस्थ शिक्षक की जॉइनिंग के उपलक्ष्य में कॉलेज के शिक्षकों द्वारा दाल-बाटी भोज रखा गया था। भले ही प्राचार्य द्वारा परीक्षा समाप्त होने के बाद देर शाम भोज आयोजित किए जाने की बात कही जा रही है लेकिन परीक्षा वाले दिन ही कॉलेज परिसर में इस तरह के आयोजन की योजना बनाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या शासकीय कॉलेज परिसर में निजी स्वागत और आपसी मेल-मिलाप के नाम पर भोज आयोजित करने के लिए कोई निर्धारित नियम और अनुमति प्रक्रिया है? क्या इसके लिए सक्षम प्रशासनिक अधिकारी से अनुमति ली गई थी? यदि अनुमति ली गई थी तो किस आधार पर और किन शर्तों के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया

शासकीय कॉलेज विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षाओं के लिए निर्धारित संस्थान है। ऐसे में परीक्षा के दिन परिसर में भोज जैसे आयोजन की व्यवस्था को लेकर कॉलेज प्रबंधन को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। अब देखना होगा कि संबंधित उच्च शिक्षा विभाग और प्रशासन इस मामले में आयोजन की अनुमति, व्यवस्था और औचित्य को लेकर कोई जानकारी मांगता है या नहीं।
इनका कहना है
कॉलेज प्राचार्य मनोहर पंथी ने बताया कि नए शिक्षक की जॉइनिंग हुई थी। इसी।उपलक्ष्य में नए प्रचार द्वारा सभी शिक्षकों के आपसी मेल मिलाप और स्वागत के उद्देश्य से दाल-बाटी कार्यक्रम रखा गया था। बुधवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक एमए और एमएससी की परीक्षाएं हुईं। परीक्षा समाप्त होने के बाद देर शाम भोज का आयोजन किया गया था।