रामभरोस विश्वकर्मा,मंडीदीप रायसेन
रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मंडीदीप नगर पालिका में अवैध कॉलोनीयों की भरमार दिखाई नजर आती है। एक और जहां मजदूर वर्ग मंडीदीप में निवास करता है। तो दूसरी और वही इसका फायदा उठाकर खेतों मैं कॉलोनी काटकर सुविधाओं के लिए तरसते दिखाई नजर आते हैं। रहवासी आपको बता दे की मंडीदीप नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले वार्डों में लगभग दो दर्जन से ज्यादा अवैध कालोनिया काटी जा रही है। दिन में लोक लुभावना वादे करके ग्राहक को फंसा तो लिया जाता है। पर सुविधा नहीं दी जाती इसके बाद ग्राहक परेशान होता दिखाई नजर आता है देखी क्या है।
वार्ड 24 में काटी कृष्णा रेसीडेंसी और जीतमल कॉलोनी
मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड 24 में 2 कॉलोनी काटी गई है जिसके संचालक द्वारा मंडीदीप नगर पालिका से कोई भी परमिशन नही है।इसके बाद भी खुलेआम प्लॉट बेंच रहे है।
लोक लुभावन वादे कर थमा देते है मुसीबत
मंडीदीप नगर पालिका के लगभग आधा दर्जन से ज्यादा वार्डो में अवेध कालोनी काटी जा रही है।राजस्व विभाग और मंडीदीप नगर पालिका द्वारा समय समय पर कार्यवाही भी की जाती है। पर इसके बाद भी लगातार इनकी संख्या बढ़ती जा रही है।