Let’s travel together.

लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

0 168

आज पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 99.41 रुपये देने होंगे. वहीं, एक लीटर की डीजल के लिए 90.77 रुपये चुकाने होंगे.

तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों  में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. देश की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. सोमवार, 28 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 99.41 रुपये देने होंगे. वहीं, एक लीटर की डीजल के लिए 90.77 रुपये चुकाने होंगे. बता दें कि बीते 7 दिनों में आज 6वीं बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है.

4 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल

तेल कंपनियों ने 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने शुरू किए हैं, तब से लेकर अब तक यानी 7 दिनों में एक लीटर पेट्रोल का भाव 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुका है. 22 मार्च और 23 मार्च को लगातार दो दिन तेल की कीमत में 80-80 पैसे बढ़ाए गए थे. वहीं 24 मार्च को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन इसके बाद से तेल की कीमत बढ़ाए जाने का सिलसिला लगातार जारी है. इसके चलते देशभर में तेल महंगा हो गया है.

चार महानगरों में तेल की कीमत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का भाव 31 पैसे बढ़कर 114.19 रुपये प्रति लीटर है, जबकि एक लीटर डीजल 37 पैसे चढ़कर 98.50 रुपये हो गया.

कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश: 32 पैसे व 35 पैसे बढ़े हैं. इसके बाद यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108.85 रुपये और डीजल 93.92 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 28 पैसे और 33 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. एक लीटर पेट्रोल का भाव बढ़कर 105.18 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल की कीमत 95.33 रुपये हो गई.

तेल कंपनियां पिछले 15 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दरों के आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा तेल विपणन कंपनियों जैसे कि इंडियन ऑयल द्वारा दैनिक आधार पर की जाती है और कोई भी संशोधन सुबह 6 बजे से लागू किया जाता है.

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल कितना हुआ महंगा?

मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ हैं. राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 111.59 रुपये प्रति लीटर है और डीजल के दाम 95.09 रुपये प्रति लीटर है. इंदौर में आज पेट्रोल के रेट 111.54  रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.06 रुपये प्रति लीटर हो गई है. ग्वालियर में आज पेट्रोल के रेट 111.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.99 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811