Let’s travel together.

पुर्वोत्तर में हिंदी की अलख जगाने वाले लेखक डॉ. श्याम बाबू शर्मा को राष्ट्रभाषा भूषण सम्मान

0 680

– श्यामबाबू शर्मा को राष्ट्रभाषा भूषण सम्मान मिलेगा

– शिवपुरी के लेखक व साहित्यकारों ने दी बधाई

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

राष्ट्रभाषा के सतत उत्थान एवं विकास हेतु राष्ट्रभाषा सेवी समाज , विदर्भ , महाराष्ट्र द्वारा हर वर्ष हिंदी में उत्कृष्ट कार्य एवं लेखन के लिए प्रबुद्ध लेखकों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाता है । इसी क्रम में विगत वर्षों में कई लेखकों एवं हिंदीसेवियों को सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रभाषा भूषण सम्मान शिलोंग में दशकों से कार्यरत लेखक डॉ .श्यामबाबू शर्मा को देने की घोषणा की गई है। सम्मानित रचनाकारों की घोषणा राष्ट्रभाषा सेवी समाज , विदर्भ , महाराष्ट्र के अध्यक्ष रामप्रकाश ने दी । डॉ. शर्मा पूर्वोत्तर की भाषाओं एवं राजभाषा पर कई पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं । इस सम्मान पर शिवपुरी के लेखक व साहित्यकारों ने श्री शर्मा को बधाई व शुभकामनाएं दी है शिवपुरी के वरिष्ठ लेखक साहित्यकार श्री प्रमोद भार्गव ने भी बधाई व शुभकामनाएं पत्र प्रेषित किया है।
लेखक डॉ .श्यामबाबू शर्मा ने भूमंडलीकरण एवं समकालीन कविता पर सम्मानित लेखक ने उत्कृष्ट कार्य किया है। सम्मानित रचनाकारों को एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा । इसकी सूचना राष्ट्रभाषा सेवी समाज , विदर्भ , महाराष्ट्र द्वारा दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाट बाजारों में उमड़ी भीड़, कुम्हारों को बैठकी शुल्क से मिलेगी छूट, बाजार में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय में 9 नवंबर को मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव     |     3 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया होने पर कृषि ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बंद, कई गांवों के किसान प्रभावित     |     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे,हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी     |     दीपावली की पूर्व संध्या पर संकल्प वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, आतिशबाजी कर बांटी खुशियां     |     साईखेड़ा में आधी रात का तांडव टेंट व्यवसायी का आशियाना राख के ढेर में बदला     |     यूपी: सियासी गुलामी और खुदमुख्‍तारी के दावों में फंसा ‘अब्दुल’…! अजय बोकिल      |     दमोह की जलधारा से जीवंत है निदान फॉल कटंगी:सीमावर्ती क्षेत्र में सौंदर्य के अनमोल खजाने     |     हाट बाजार पहुंचे कलेक्टर रोहित सिसोनिया, मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाया पथ विक्रेताओं का उत्साह     |     अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राम्हण महासभा की बैठक संपन्न ,शैलेन्द्र शर्मा निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811