शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत नगर में विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, मंडल अध्यक्ष अजय जाट, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह तोमर, बसंत शर्मा, कमल साहू, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, मंडल महामंत्री हरिनारायण लोधी, सेवा पखवाड़ा प्रभारी सालकराम नेमा, नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। सभी ने मिलकर झाड़ू लगाई और यात्रियों व आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में राकेश भार्गव, रामगोपाल साहू, पार्षद अजय जैन, महेश साहू, लोकराज, बृजेश लोधी, ओमकार यादव, राजीव दुबे, रवि राज, मीडिया प्रभारी गोलू कुडरिया, सविता भार्गव, राजकुमारी शाक्या, अमर सिंह शाक्य, पुरुषोत्तम कुशवाहा, जानकी कुशवाहा, सत्यजीत दुबे, संतोष घोषी, राकेश सोनी, मुकेश पाटकर, सेफल नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजसेवी शामिल हुए।

स्वच्छता अभियान के बाद कार्यकर्ता सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए और स्वास्थ्य शिविर में भागीदारी की। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के धार जिले के भैंसोला से चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी उपस्थितजनों को दिखाया गया।
कार्यक्रम के समापन पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और समाज में स्वच्छता, सेवा एवं हरित पर्यावरण का संदेश देने का आह्वान किया।