Let’s travel together.

लाडली बहनों का भरपूर आशीर्वाद भाजपा को मिला है – राजू बाथम

0 90

– शिवपुरी भाजपा जिला अध्यक्ष का दावा की जिले की पांचों सीटें भाजपा जीत रही है

– मतगणना से पहले अपने-अपने दावे

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने दावा किया है कि जिले की पांचों विधानसभा सीटें भाजपा जीत रही है। एक बातचीत के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने दावा किया की लाडली बहनों का आशीर्वाद भाजपा को भरपूर मिला है। इसके कारण भाजपा जीत रही है। उन्होंने कहा कि इस वोटिंग से लोकतंत्र मजबूत हुआ है ऐतिहासिक मतदान हुआ है। लाडली बहना, मजदूर, गरीबों, किसानों का समर्थन भाजपा को मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनहितैषी व जन कल्याणकारी योजनाओं के कारण अच्छी वोटिंग हुई है और इसका लाभ भाजपा को मिलेगा।
कांग्रेसियों द्वारा शिवपुरी जिले की कम से कम तीन सीटें जीतने के दावे को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कि मुझे कांग्रेसियों के द्वारा किए जा रहे हैं इस दावे को लेकर कुछ जानकारी नहीं है लेकिन मेरा दावा है कि भाजपा शिवपुरी जिले की पांचों सीटें जीत रही है। गौरतलब है कि शिवपुरी जिले में पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इन पांचों विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को 79 प्रतिशत मतदान हुआ है। वर्ष 2018 के मुकाबले इस साल 5 प्रतिशत ज्यादा मतदान पांचों सीटों पर हुआ है। अब 3 दिसंबर को शिवपुरी जिले में मतगणना का काम होगा। शिवपुरी के पीजी कॉलेज में पांचों विधानसभा सीटों की मतगणना का काम किया जाएगा। अब 3 दिसंबर को आने वाले परिणामों पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811