Let’s travel together.

सोशल मीडिया पर फर्जी आई. डी. बनाकर अश्लील बातें करने वाले आरोपी को डेढ़ साल का सश्रम कारावास

0 467

– 20 हजार रु.अर्थदंड

रायसेन। न्यायालय जय कुमार जैन JMFC बरेली द्वारा आरोपी सौरभ पटवा पिता संतोष कुमार पटवा, उम्र 23 वर्ष निवासी पावर हॉउस के पास जैन मोहल्ला, बरेली थाना बरेली को सोशल मीडिया पर फर्जी आई डी बनाकर अश्लील बातें करने के प्रकरण में साक्ष्य के आधार पर 1 वर्ष 6 माह का सश्रम कारावास व कुल 20000 रु. अर्थदंड से दण्डित किया I

घटना के अनुसार फरियादी द्वारा थाना बरेली में लिखित शिकायत की थी कि  28अगस्त् 2018 को फेसबुक पर मेरे नाम से फर्जी आई. डी. दिखी जिस पर मैंने मैसेज किया।मैसेज में सौरभ पटवा द्वारा मेरे साथ गंदी गंदी बात की गयी है एवं वो मुझे बदनाम करने की बात कर रहा है। उसने फर्जी आई.डी. में 10, 15 दोस्त जोड़ लिये है। कृपया मेरी फर्जी आई.डी. बंद करवा कर सौरभ पटवा के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाए। मैसेज के स्क्रीनशॉट एवं फर्जी आई.डी. के स्क्रीनशॉट आवेदन के साथ संलग्न है।
उक्त रिपोर्ट पर थाना बरेली द्वारा अपराध क्र. 380/2018 धारा 354 डी भा.द.स. एवं 66 सी, 66 डी आई टी एक्ट कायम कर अनुसन्धान उपरांत अभियोगपत्र मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
उक्त प्रकरण में शासन की ओर से ADPO श्री सुनील कुमार नागा द्वारा पैरवी की गईI

न्यायालय द्वारा आरोपी सौरभ पटवा को साक्ष्य के आधार पर दोषसिद्ध पाते हुए धारा 354 डी(1) भा.द.स. में 1 वर्ष 6 माह का सश्रम कारावास व 10000 रु. अर्थदंड तथा 66 सी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 में 1 वर्ष 6 माह का सश्रम कारावास व 10000 रु. अर्थदंड इस प्रकार कुल 20000 रु. अर्थदंड से दण्डित किया गया l पीड़ित को 20000 रु. प्रतिकर प्रदान करने हेतु आदेशित किया गया I

न्यूज़ सोर्स-श्रीमती शारदा शाक्य मीडिया प्रभारी जिला रायसेन मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811