Let’s travel together.

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गलत जानकारी लेकर लिया हुई शिकायत

0 348

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना में एक से बढ़कर एक फर्जी वाले के मामले सामने आ रहे हैं वहीं इसी क्रम में 01/09/2023 को मंडीदीप निवासी महिला अनीता कुमरे द्वारा शिकायत की गई थी सिमराई निवासी परवेज शेख के पास 2 मंजिला भवन था इसके बाद भी उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे दिया गया। वही शिकायती आवेदन देने के बाद भी कार्यवाही नही हुई तो मंडीदीप निवासी महिला अनीता कुमरे द्वारा 22/11/2023 को शिकायती आवेदन पर कार्यवाही न होने को लेकर फिर शिकायती आवेदन दिया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद भी नही होती कार्यवाही

मंडीदीप नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाडा कोई नया मामला नहीं है। जिसके पास मकान है मकान होने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रधानमंत्री आवास योजना के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसे लोगो को दिया जाता है।जिसके पास पहले से ही भवन है।

20 महीने पहले हुई शिकायत आज तक नहीं हुई

मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 में कमल गणेश पति राम राव गणेश के द्वारा दो मंजिला मकान के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले लिया गया जिसकी लिखित शिकायत 20 महीने पहले की गई थी। पर कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित रह गई जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही इससे दिखाई नजर आती है। कि वह कार्रवाई को लेकर कितने गंभीर दिखाई नजर आते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के भवनों में दुकान हो रही संचालित

प्रधानमंत्री आवास योजना में कितना बड़ा फर्जी वाला मंडीदीप नगर पालिका में हो रहा है। इसका अंदाज आप इस बात से लगा सकते हैं। कि प्रधानमंत्री आवास योजना में नियम है। कि मकान सिर्फ रहने के लिए बनाया जाएगा दुकान का संचालन नहीं किया जा सकता इसके बाद भी मंडीदीप नगर पालिका में मिली भगत के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के मकान में दुकानों का संचालन किया जा रहा है।यह सब अधिकारियों की मिलीभगत के कारण संभव है मोटी रकम लेकर अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के भवनों में दुकानों का संचालन करवा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811