Let’s travel together.

भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय ने किया सीहोर विधानसभा में जनसंपर्क

0 78

कल भाजपा प्रत्याशी विधायक सुदेश राय के पक्ष में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम अनुराग

अनुराग शर्मा सीहोर

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, सीहोर विधानसभा में लंबे समय से जनता की सेवा और क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास कार्य करने वाले भाजपा के प्रत्याशी विधायक सुदेश राय के पक्ष में शनिवार को विशाल आम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के गृहमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य नेताओं के द्वारा संबोधित किया जाएगा। विशाल रैली दोपहर बारह बजे शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लीसा टाकीज स्थित मैदान पर पहुंचेगी जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। नामांकन जमा करने पहले शहर के लीसा टाकीज मैदान पर विधायक कार्यालय पर भाजना नेताओं के द्वारा संबोधित किया जाएगा।
वहीं शुक्रवार को विधायक सुदेश राय ने सीहोर विधानसभा के एक दर्जन से अधिक गांवों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान गांव-गांव में क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। शुक्रवार की सुबह अपने जनसंपर्क का श्री गणेश विधायक श्री राय ने ग्राम निपानिया खुर्द से किया, इसके पश्चात नोनीखेड़ी काजी, करंजखेड़ा, मगरखेड़ा, धोबीखेड़ी, राम पलासी, कचनारिया, शेखपुरा, वहीदगंज, मुहाली, निपानिया कलां आदि पहुंचे और वहां पर जनता का विकास कार्य के लिए आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करने में विश्वास रखता हूं। हमेशा जन सेवक के रूप में क्षेत्र में जब सुलभ रहता हूं। सभी के सुख दुख में शामिल होना मेरा प्रथम दायित्व है। हमेशा राजनीति से ज्यादा सेवा नीति पर विश्वास करता हूं। जनता के सम्मान की सुरक्षा व जनसेवा करना ही सच्ची राजनीति है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को विशाल आम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर दोपहर में होने वाली भव्य सभा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ओर से सभी तैयारियां की है। विशाल नामांकन रैली और आम सभा में प्रदेश के गृहमंत्री श्री मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित अन्य मौजूद रहेगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर का एमवाय अस्पताल बना मोटापा सर्जरी का राष्ट्रीय केंद्र, आयुष्मान योजना से मरीजों को नई उम्मीद     |     रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811