Let’s travel together.

राशन वितरण ठप्प,जिला पंचायत सदस्य ने की शिकायत

0 706

सुरेन्द्र धरसीवा रायपुर

धरसीवा के मुर्रा में उचिय मूल्य की दुकान से बीते 4 माह से राशन वितरण न होने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य ने जिला खाद्य अधिकारी को लिखित शिकायत कर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है।
जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव का कहना है कि धरसीवां विकासखंड के ग्राम मुर्रा में विगत चार माह से हितग्राहियों को राशन वितरण नही हुआ है गरीबो का सबसे बड़ा सहारा उचित मुल्य की राशन दुकान ही है जहाँ से उन्हें हर महीने परिवार को चलाने का बहुत बड़ा माध्यम है
जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि माह जून के बाद से यहां राशन वितरण नही हुवा है प्रकरण एसडीएम और तहसीलदार के पास सुनवाई में है जहाँ जून के राशन की गबन चोरी होने का मामला है उस प्रकरण के चलते बाकी माह का राशन भी वितरण नहीं हो रहा है उनका कहना है कि गरीब हितग्राहियों को जिम्मेदार चाहें तो अन्य माह के राशन वितरण को सुचारू रूप से संचालित करा सकते हैं ।
इस मामले को लेकर जिला खाद्य अधिकारी को लिखित शिकायत देते हुए जिला पंचायत सदस्य ने जल्द से जल्द राशन वितरण को सुचारू रूप से पुनः शुरू करने की मांग की है साथ ही अनुविभागीय अधिकारी को लंबित प्रकरण को जल्द निपटारा करने का अनुरोध भी किया गया है ,उन्होंने कहा कि अधिकतर गांव में बायोमैट्रिक में समस्या और सर्वर की समस्या बता कर गरीबो को हक़ मारा जा रहा हे।
खाद्य निरीक्षक सरिता अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने जांच कर जांच प्रतिवेदन एसडीएम को भेजा है इस मामले में उचित मूल्य की दुकान संचालक की लापरवाही व मनमानी सामने आई है उसे कारण बताओ नोटिश जारी किया गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811