Let’s travel together.

जनाक्रोश यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने लिखी सत्ता परिवर्तन की इबारत-अजयसिंह

0 325

भाजपा सरकार ने अंग्रेजी हुकूमत की यादों को ताजा किया
यात्रा के दौरान जनता से मिले सम्मान और आशीर्वाद के लिए कृतज्ञ हूँ-अजय सिंह

भोपाल। मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि 19 सितम्बर को रीवा से शुरू हुई यात्रा के दौरान जनता का कांग्रेस के प्रति जो स्नेह और आशीर्वाद दिखाई दिया वह इससे पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने जनाक्रोश यात्रा के अंतिम दिन रायसेन जिले की उदयपुरा, सिलवानी और भोजपुर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित सभाओं में कहा कि 14 दिवसीय इस यात्रा में उमड़े अपार जनसैलाब ने मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन की इबारत लिख दी ।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी संजय कपूर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में गाडरवाड़ा, सिलवानी, उदयपुरा, भोजपुर एवं सांची विधानसभा क्षेत्र के गाडरवाड़ा, कामती, सांईखेड़ा, उदयपुरा, बिझनहाई, सिलवानी, चिचोली, गैरतगंज, देवनगर, सिरसोदा, नरवर, नकतरा, सुल्तानपुर, गौहरगंज एवं मंडीदीप में आयोजित जनाक्रोश यात्रा की जनसभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के 18 साल के कुशासन के खिलाफ अब आम जनता ने मोर्चा खोल दिया कि इन 18 सालों में प्रदेश के किसानों, महिलाओं, गरीबों, बेरोजगारों, व्यापारियों, कर्मचारियों एवं आम जनता ने जो पीड़ा झेली है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।


अजय सिंह ने मनमाने बिजली के बिलों की वसूली का हवाला देते हुए कहा कि बिजली विभाग ने वसूली के नाम पर गरीबों के बच्चों के खिलौने तक जब्त किए| बर्बाद हुई फसल के कारण जो किसान बिजली का बिल जमा नहीं कर पाये उन्हें जेलों में ठूंस दिया गया| अजय सिंह ने कहा कि जनता के ऊपर अत्याचार के मामले में भाजपा सरकार ने अंग्रेजी हुकूमत की यादें ताजा कर दी ।


अजय सिंह ने जनाक्रोश यात्रा के 14 दिनों में रीवा, सीधी, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर एवं रायसेन जिलों की जनता द्वारा मिले अभूतपूर्व व ऐतिहासिक प्रेम और आशीर्वाद के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आम जनता ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ कांग्रेस को ताकत दी है उस विश्वास को हम हमेशा कायम रखेंगे । अजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि जनता आपकी ताकत हे । आप सब संगठित होकर जनता की आवाज को बुलन्द करिये और इतिहास की सबसे भ्रष्ट भाजपा सरकार से जनता को मुक्ति दिलाइये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811