बैतूल । बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर शाहपुर थाना क्षेत्र के काली मिट्टी गांव के समीप ढाबे पर खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। आग ट्रक के केबिन में लगी, जो तेजी से भड़की। घटना के वक्त ड्राइवर पास स्थित ढाबे पर चाय पीने गया था। केबिन में मौजूद क्लीनर ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग किस वजह से लगी, इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। जब तक आग बुझाई गई, तब तक ट्रक के केबिन का पूरा हिस्सा जल गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान के कोटा से ट्रक क्रमांक आरजे 17-जीए-6609 डीओसी (मुर्गा दाना) भरकर हैदराबाद जा रहा था। शनिवार दोपहर शाहपुर से तीन किलोमीटर दूर काली मिट्टी के पास चालक ने ढाबे पर पहुंचकर ट्रक खड़ा कर दिया और चाय पीने चला गया। क्लीनर ट्रक में ही सफाई करने लगा। अचानक ही ट्रक के इंजन के पास से आग की लपटें नजर आने लगीं। देखते ही देखते आग तेजी से फैलकर केबिन तक पहुंच गईं। पास में ही राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में जुटे ब्लोवर मशीन की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की फायर बिग्रेड 30 मिनट बाद मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग समय रहते बुझा लेने से ट्रक में भरा डीओसी सुरक्षित बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर पुलिस और नगर परिषद का अमला भी मौके पर पहुंच गया था। आग किस कारण से लगी थी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.