देशभक्ति और जनसेवा की नई मिसाल एसडीओपी विश्वदीप सिँह परिहार और थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव
मनोज बैरागी सरदारपुर धार
सूरत से कानपुर जा रही एक अनियंत्रित यात्री बस में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सरदारपुर थाना क्षेत्र के भोपावर चौकड़ी के पास रात करीब 1:10 बजे की है। चलती बस (क्रमांक UP 83 AT 3947) में अचानक उठी लपटों को देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और यात्रियों के साहस के चलते समय रहते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
सूचना मिलते ही एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार और थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव पुलिस बल के साथ महज 3 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचे।
खिड़कियों से कूदकर बचे यात्री, 6 घायल
आग लगते ही यात्रियों ने समझदारी दिखाते हुए बस की खिड़कियों के जरिए बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में 6 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत सरदारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज उपलब्ध कराया गया।

पुलिस की राहत और पुनर्वास की सराहनीय पहल
पुलिस द्वारा ट्रैफिक डायवर्जन हाईवे पर तुरंत यातायात रोककर वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया ताकि आगे कोई अन्य दुर्घटना न हो। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया।
पुलिस टीम ने बदहवास यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, उनके लिए चाय-नाश्ते का प्रबंध किया और बाद में दूसरी बसों की व्यवस्था कर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया।
सरदारपुर पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और बस में आग लगने के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस की तत्परता और समय पर मिले उपचार से सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली है।