Let’s travel together.

मुनि श्री प्रयाग सागर महाराज की समाधि दिवस पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

0 94

 

– बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

– 14वें समाधि दिवस पर हुआ आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष की प्रधान परिवार द्वारा मुनि प्रयाग सागर जी महाराज के 14वें समाधि दिवस पर विशाल भंडारा जिला अस्पताल के सामने आयोजित किया गया। श्री प्रयाग सागर महाराज बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति के साथ जैन मुनि महाराज की सेवा में तत्पर रहते थे। आपने अपने अंतिम वर्ष में मुनि दीक्षा धारण की और आपकी समाधि बेंगलुरु शहर में हुई। जिला चिकित्सालय के बाहर इस भंडारे का आयोजन डॉ दिलीप जैन, डॉ उमा जैन एवं प्रधान परिवार द्वारा किया गया। इस भंडारे के प्रसादी वितरण में जिले के सामाजिक संस्थाओं जैसे वात्सल्य समूह, जैन मिलन, पुलक चेतना मंच का भी सहयोग रहा। जिला चिकित्सालय में आए मरीजों के परिजनों राहगीरों और अन्य आसपास के लोगों ने यहां पर प्रसाद ग्रहण किया।

खास बात यह है कि पिछले कई वर्षों से यह सेवा क्रम जारी है। इस वर्ष भी जिला चिकित्सालय के बाहर संचालित रहा। इस प्रसादी वितरण में डॉ दिलीप जैन, पवन जैन, विनोद जैन, समाज सेवी पवन जैन, मनोज जैन ,मुकेश जैन, मनीष जैन, संजीव जैन, दिनेश जैन, नितिन जैन, मनोज प्रधान, अभिषेक जैन, लवी जैन वात्सल्य समूह एवं जैन मिलन के सदस्यों का योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811