मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के दसवें दिन यानी अनंत चतुदर्शी के मौके पर नगर में विगत दस दिनों से घर-घर एवं सार्वजनिक स्थलों पर आदि देव गणपति की स्थापना कर पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने तन मन धन से विघ्नहर्ता की आराधना कर सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए धूमधाम से विसर्जन किया।

दोपहर बाद से ही भक्त गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए आतुर दिखाई दिए और उनका विसर्जन कर लोक कल्याण के लिए कामना की.कि हे गणनायक अगले बरस जल्दी आना। गणपति जी की प्रतिमा को दीवानगंज तालाब पर विसर्जित किया गया जो देर रात तक चलता रहा, उत्साह और उल्लास भक्तों का देखते ही बन रहा था. गणपति के जयकारे और ढोल की थाप पर भक्त नाच रहे थे. बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक गजानंद के जयकारे लगा कर गुलाल उड़ाकर चारों तरफ गणपति महोत्सव की धूम में दिखाई दिए । चल समारोह दीवानगंज सोसाइटी से होते हुए भवानी चौक से होते हुए दीवानगंज तलाव पर झांकियां पहुंची लगभग आधा दर्जन झांकियां देर रात तक विसर्जित होती रही नगर में जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि कोई अप्रिय घटना ना गई।