गैरतगंज में 50 सीटर अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास भवन निर्माण को मिली स्वीकृति
रायसेन। साँची विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के सतत प्रयासों एवं दूरदर्शी विकास विजन को एक और बड़ी सफलता मिली है। उनकी अनुशंसा पर गैरतगंज में 50 सीटर अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास भवन के निर्माण हेतु ₹5 करोड़ (₹500.02 लाख) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
यह छात्रावास क्षेत्र की बेटियों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधायुक्त आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराएगा, जिससे उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह निर्णय अनुसूचित जाति वर्ग की छात्राओं के शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर डॉ. प्रभुराम चौधरी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री नागर सिंह चौहान का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार