Let’s travel together.

ग्राम रोडा में झाड़ियों और पेड़ों के बीच छुपा पुरातात्विक स्थल

0 152

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

ऐतिहासिक महत्व की धरोहरों से संपन्न जिले में आज भी यत्र तत्र बिखरे और झाड़ियों और पेड़ों की ओट में प्राचीन समय में स्थापित कलाकृति, मठ,मंदिर,प्रतिमाएं,छतरी,भग्नावशेष,किले,बावड़ी इत्यादि दिखाई देते है जिनमें से कुछ तो संरक्षित है और अन्य को संरक्षण की आवश्यकता परिलक्षित होती है।

जिले के ग्राम रोडा में भी झाड़ियों और पेड़ों से छुपी हुई एक मढ़ा जैसी प्राचीन कला दिखाई देती है जो देखरेख के अभाव में खंडहर में तब्दील होती जा रही है जिसे देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि पूर्व में यह महत्व का स्थान रहा होगा।हालांकि अभी भी इसके द्वार,दीवार,गुम्बद और बाहरी बनावट कहीं कहीं सुरक्षित है इस पुरातात्विक स्थल को संरक्षित किया जा सकता है। इस संबंध में रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय के मार्गदर्शक डॉ सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि अनुमानतः मध्यकालीन ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से आच्छादित गोल गुंबदनुमा चारों तरफ चार कंगूरे युक्त दो मंजिला स्थापत्य प्रतीत होता है जिसमें निचले तल पर मेहराबदार तीन प्रवेश द्वार और ऊपरी तल पर एक द्वार दाएं-बाएं पार्श्व के द्वार परिलक्षित होते है यह स्थापत्य एक मंदिर वितान (चबूतरा) पर निर्मित है ऐसे ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण ऐतिहासिक कालक्रमों का क्रमिक विकास और विरासत सहेजने योग्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811