मनोज बैरागी सरदारपुर धार
13 जुलाई को पूजा पति सुरेश अजनार, जाति भील द्वारा थाना राजगढ़ में उपस्थित होकर मौखिक रूप से फरियाद की गई कि वह अपने मायके धार क्षेत्र में चली गई है एवं उसका पति सुरेश अजनार द्वारा अपनी 08 माह की पुत्री को अपने पास ग्राम खजूरखो, थाना राजगढ़ क्षेत्र में रखा हुआ था। शिकायत प्राप्त होते ही थाना राजगढ़ पुलिस ने तत्काल संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई करते हुए ग्राम खजूरखो पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया तथा विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए 08 माह की मासूम बच्ची को उसकी माँ पूजा के सुपुर्द किया। उक्त कार्यवाही मे
थाना प्रभारी निरीक्षक श्री समीर पाटीदार, उप निरीक्षक श्री निहाल सिंह दंडोतिया, सुश्री जूली अमलियार एवं प्रधान आरक्षक श्री नीरज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इनका कहना
जनसुरक्षा एवं महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या प्रताड़ना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
समीर पाटीदार थाना प्रभारी राजगढ़