Let’s travel together.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

0 137

 

रायसेन। प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अनीष कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमति संगीता यादव की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हिन्दी सप्ताह (दिनांक 14 सितम्बर से 20 सितम्बर 2023) के अंतर्गत राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर सीएम राईस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटनदेव में विधिक साक्षरता शिविर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को हिन्दी दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पूरे देश में भाषा और इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हर साल 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को ही संविधान सभा ने एक मत होकर देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को अंग्रेजी के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। सचिव श्रीमती यादव द्वारा संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।

शिविर में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनीष उद्दीन अब्बासी द्वारा नालसा बाल मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना एवं नालसा आपदा पीड़ितो हेतु विधिक सेवा योजना, पॉक्सो अधिनियम एवं नालसा वेब पोर्टल, नालसा टोल फ्री नंबर की जानकारी प्रदान की गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811