Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बेला-सिलपरा मार्ग के निर्माण कार्य मे गति लाने के दिए निर्देश

0 74

रीवा/ भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कलेक्ट्रेट रीवा के सभागार में बेला-सिलपरा मार्ग के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अतिरिक्त संसाधनों से कार्य को गति दें। वर्षाकाल में भी कार्य चालू रखें। उन्होंने कहा कि जमीन स्तर का कार्य हो चुका है। नवीन निर्माण एजेंसी कार्य में अधिक तेजी के साथ कार्य करे।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस मार्ग की पूर्णता से रीवा शहर के चारों तरफ बाईपास व रिंग रोड का काम पूरा हो जाएगा साथ ही यह रीवा हवाई अड्डा जाने का भी मार्ग होगा। उन्होंने फोरलेन के इस मार्ग को सर्विस रोड के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने मार्ग में बीहर नदी में बनने वाले पुल, अन्य पुल-पुलियों तथा आरओबी के निर्माण कार्य की भी जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, प्रभारी आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े सहित एनएचएआई के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811