Let’s travel together.

कांग्रेसी टिकिट की भागादौड़ी में व्यस्त तो भाजपाईयो दे रहे घर घर दस्तक

0 101

आचार संहिता ओर प्रत्याशी की घोषणा के पहले ही भाजपा कर रही जड़े मजबूत
आसान नहीं अब धरसीवा से कांग्रेस की जीत
सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

धरसीवा विधानसभा से कांग्रेसी जहां टिकिट की भागादौड़ी में व्यस्त हैं तो वहीं भाजपा आचार संहिता ओर प्रत्याशी की घोषणा के पहले ही घर घर द्वार द्वार दस्तक देकर भाजपा की जड़े मजबूत करने में युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है भाजपा के अभी से एक प्रकार से चुनावी शँखनाद को देखकर लगता है इस बार धरसीवा से कांग्रेस की जीत कोई आसान नहीं है।
समूचे छत्तीसगढ़ के साथ ही राज्य विधानभा को अपने विधानसभा क्षेत्र में समाहित किये धरसीवा विधानसभा को पुनः जीतकर अपने अधीन करने भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रणनीति बनाकर काम कर रही है ।
पश्चिम बंगाल के विधायक दे रहे सफलता के मंत्र कर रहे तूफानी दौरा
क्षेत्र से कांग्रेसी जहां एक ओर अपनी अपनी दावेदारी पेश करने के बाद टिकिट की जुगाड़ में लगे हैं और भागादौड़ी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक पवन सिंह क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और वह पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दे रहे हैं।

विधायक पवन सिंह के साथ सैंकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एक एक गांव जाकर घर घर दस्तक दे रहे हैं इस दौरान भाजपा विधायक हर एक गांव की जमीनी हकीकत जानने के बाद कार्यकर्ताओ की बैठक भी ले रहे और उन्हें समुचित दिशा निर्देश भी दे रहे हैं साथ ही बैठको का दौर भी चल रहा है कुल मिलाकर ऐंसा लग रहा है जैंसे प्रत्याशी की घोषणा ओर आचार संहिता लगने के पहले ही एक तरह से भाजपा ने अपने पक्ष में माहौल बनाने चुनाव प्रचार का श्रीगणेश कर दिया हैं।
आसान नहीं इस बार कांग्रेस की जीत
चुनाव के तीन माह पहले से ही अन्य राज्यों के भाजपा विधायकों की छत्तीसगढ़ के विधानसभा क्षेत्रों में सक्रियता व अन्य स्थानों की तरह धरसीवा विधानसभा में अभी से व्यापक तैयारियां जनसंपर्क बैठकों का दौर जनहित सड़क बिजली पानी की समस्याओं से घिरे गांवो की सच्चाई के साथ ग्रामीणो से संवाद को देखते हुए धरसीवा विधानसभा में इस बार कांग्रेस की जीत कोई आसान नजर नहीं आ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811