Let’s travel together.

तेरहवी एवं गंगाजली पूजन में पहुंचे मुख्यमंत्री शोक संवेदना व्यक्त कर रामपाल सिंह को बंधाया ढाढ़

0 402

उदयपुरा रायसेन।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को केवट पिपलिया पहुंचकर पूर्व मंत्री एवं सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह के मंझले भाई की तेरहवीं एवं गंगाजली पूजन में सम्मिलित हुए और शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश शासन में कृषि मंत्री  कमल पटेल हेलीकॉप्टर से केवट पिपलिया पहुंचे।वहां पर श्री रामपाल सिंह के मंझले भाई स्व. श्री रुद्र प्रताप सिंह जी चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्ति की। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शोकाकुल परिवार विधायक श्री रामपाल सिंह एवं परिजनों के साथ बातचीत की और इस दुख की घड़ी में ढाढ़स बांधते हुए संबल प्रदान किया व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


इस दौरान सांसद रमाकांत भार्गव, सीहोर विधायक श्री सुदेश राय जी, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रवीकरण साहू, रायसेन संगठन प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल , रायसेन भाजपा जिला अध्यक्ष  राकेश शर्मा कलेक्टर रायसेन  अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक  विकास सहवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में उदयपुरा, बाड़ी, बरेली एवं सिलवानी, बेगमगंज, सुल्तानगंज क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811