Let’s travel together.

चंद्रयानकी सफलतापूर्वक लेंडिंग पर हर्ष की लहर

0 78

अनुराग शर्मा सीहोर

बुधवार की शाम जैसे ही चंद्रयान-3 के लेेंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लेंडिंग की तो संपूर्ण शहर भारत के वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए झूम उठा। शाम साढ़े 5 से 6 बजकर 5 मिनट तक लोग टीवी से चिपके रहे, जैसे ही लेंडर विक्रम ने चंाद की जमीन पर अपने पैर जमाए लोग सडक़ों पर निकलकर झूम उठे और एक-दूसरे को बधाईयों का आदान-प्रदान करने लगे और चौराहों पर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई।
देश का सीना गर्व से हुआ चौड़ा
विधायक सुदेश राय ने चंद्रयान-3 की सफलता और विक्रय लेेंडर के सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर इतिहास बना दिया हैंं। इस ध्रुव पर उतरने वाला एकमात्र भारत का चंद्रयान ही है, जिससे भारत का सीना गर्व से चौड़ा हो गया हैं। इसरों के वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई।
देश की बहुत बड़ी उपलब्धि
नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि चंद्रमा पर पहुंचने वाला रूस, अमेरिका और चीन ही थे, भारत ने न केवल चंद्रयान-3 की सफलता से स्वयं को चुनिंदा देशो मे शामिल किया है वर्न चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारत पहला देश बन गया। इस सब में सफलता का श्रेय इसरों के वैज्ञानिकों को हैं।
हम भी किसी से कम नही साबित किया वैज्ञानिकों ने
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल ङ्क्षसह अरोरा ने इसरों के वैज्ञानिको के साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी हैं और कहा है कि जहां वैज्ञानिकों ने रात-दिन एक कर चंद्रयान-3 को सफल बनाने में अथक प्रयास किए वही प्रधानमंंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने भी वैज्ञानिकों की अभियान में कोई रूकावट न आए इसके लिए तमाम संसाधन मुहैया कराए इसके सुखद परिणाम हम सबके सामने हैं। इसरों के वैज्ञानिकों के प्रयासों को मेरा प्रणाम।
देश के वैज्ञानिकों ने लिखी सफलता की इबारत
पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने चंद्रयान-3 की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने देश का मस्तक ऊंचा कर दिया हैं। चंद्रमा पर जहां कोई नही पहुंचा चंद्रमा के उसी दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक लेंडिंग कर इतिहास रचने वाला भारत पहला देश बन गया यह हम सबके लिए गौरव की बात हैं। इसरों के सभी वैज्ञानिक बधाई के पात्र है जिन्होनें भारत को गर्व करने का अवसर प्रदान किया।
यह देश की प्रतिभा का प्रतीक हैं
कांग्रेस नेता पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने कहा कि आदिकाल से हमारे देश में प्रतिभाओं की कोइ कमी नही रही है यह बात चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लेंडिंग ने भी साबित की है। दक्षिणी ध्रुप पर चंद्रयान-3 के लेंडर की सफलतापूर्वक लेंडिंग देश के वैज्ञानिकों की मेहनत और मेघा का परिणाम हैं, पूरा देश खुशी से झूम रहा है। सभी को बहुत-बहुत बधाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |     सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने का केंद्र, यहां से निकलेंगे राष्ट्र निर्माता: राज्यमंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811