भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
महिला सुरक्षा तथा बाल सुरक्षा क्षेत्र में पुलिस के साथ सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत कार्य करने वाले शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों की विशेष किशोर पुलिस इकाई में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व डी सी पी , डी सी पी हेडक् , एवं अधिकारी एवं सामुदायिक पुलिसिंग में सक्रिय भूमिका निभाकर महिला सुरक्षा तथा बाल सुरक्षा में विशेष योगदान देने वाले सामाजिक संगठन उदय, आरंभ, संगिनी, उड़ान, मुस्कान के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में भोपाल पुलिस द्वारा सामाजिक संगठनों के सहयोग से महिला सुरक्षा तथा बाल सुरक्षा हेतु सामुदायिक पुलिसिंग क्षेत्र में किए गए कार्यो तथा प्रयासों की समीक्षा की गई। सामुदायिक पुलिसिंग, महिला सुरक्षा एवं बाल सुरक्षा पर जोर दिया। पूर्व डी सी पी ने बताया कि किस तरह से सामुदायिक पुलिसिंग का उपयोग महिला एवं बाल सुरक्षा में किया जा सकता है। भोपाल पुलिस द्वारा किए गए नवाचारों को वरिष्ठ अधिकारों तथा शासन द्वारा भी साराहा गया है, जिसे प्रदेश स्तर भी कार्य किया जाना चाहिए।
सामुदायिक संगठन उदय, आरंभ, संगिनी, उड़ान, मुस्कान इत्यादि संस्थाओं के पदाधिकारियों ने डॉ. विनीत कपूर तथा श्रीमती ऋचा चौबे को विदाई दी तथा नवागत पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुधीर अग्रवाल से परिचय किया एवं सामुदायिक पुलिसिंग के किये गये कार्यो से अवगत कराया गया तथा विचार विमर्श कर आगे की रूपरेखा निर्धारित की गई।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।