सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
भोपाल। सम्राट संगीत साधना सेवा समिति के तत्वावधान में गत दिवस रविंद्र भवन के हंसध्वनि सभागार में एहसास ए किशोर गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मशहूर सिने पार्श्व गायिका जसपिंदर नरूला को किशोर कुमार सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।

खचाखच भरे ऑडिटोरियम में स्वर्गीय किशोर कुमार के सदाबहार गीतों को सुनील शुक्रवारे ,अमित वाधवा ,संजय तिवारी, योगेंद्र कटारे , संदीपा पारे ,अनमोल सक्सेना ,श्रीजा उपाध्याय ,आनंदा पाठक एवं मिलन मिश्रा ने अपनी आवाज का जामा पहनाया वही संगीत संयोजन गीतेश सोनाईकर ,अनिल ओझा, राजकुमार सक्सेना,

आनंद भट्टाचार्य , रितुल हजारिका ,संजय शुक्रवारे ,संजीव झा शैलेंद्र, वेद प्रकाश एवं दीप चौधरी का रहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग एवं महापौर श्रीमती मालती राय विशेष रूप से उपस्थित थे इस अवसर पर हिंदी और पंजाबी फिल्मी गीतों की गायिका जसपिंदर नरूला ने अपने सुप्रसिद्ध गानों की भी प्रस्तुति दी।
