बाड़ी रायसेन।भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सुनील पांडे राज्यमंत्री दर्जा मध्यप्रदेश शासन,पूर्व सांसद श्री आलोक संजर जी, सहकारिता के वरिष्ठ नेता श्री उमाकांत दीक्षित जी, आज माँ हिंगलाज दरबार में पहुंचे विधि विधान से पूजन कर प्रदेश की खुशाहाली की प्रार्थना की तथा संस्कृत विद्यालय के छात्रों से भेंट की।

उनके साथ में उत्कर्ष नायक, पीयूष सिसोदिया, भूपेश दादा भोपाल से दर्शन करने आये।इस अवसर पर आचार्य देवनारायण जी शास्त्री, ट्रस्ट के सचिव उमाशंकर श्रीवास्तव, माँ हिंगलाज शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी, रमेश सिंह, अंशुल तिवारी, पुलिस थाना बाड़ी से श्री सोहन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।।