Let’s travel together.

पुराने कैडर के शिक्षको ने प्रदेश के 52 जिला मुख्यालयों पर एक साथ सौंपे ज्ञापन

0 115

 

भोपाल. समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर अपनी लंबित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आज प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदेश के पुराने कैडर के शिक्षकों ने और मुख्यसचिव के नाम ज्ञापन सौपे, जिस में प्रस्तावित आंदोलन का जिक्र भी किया गया है |
समग्र शिक्षक संघ महिला, प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचंद्र दुबे, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री जेपी शुक्ला, प्रदेश संरक्षक मुरारी लाल सोनी ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि पुराने कैडर के शिक्षको को 40 साल की सेवा के बावजूद एक भी पदोन्नति नहीं मिली है, वेतन विसंगति के चलते अन्य राज्यों की तुलना में राज्य के शिक्षक आर्थिक नुकसान उठा रहे हैं, शिक्षकों को अर्जित अवकाश के नकदीकरण का लाभ नहीं मिल रहा है, दिवंगत शिक्षक के आश्रित परिजन आज भी अनुकंपा नियुक्ति के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है,वर्षो से अनेकों मांगे लंबित है, जिसमे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 23 दिसंबर 2017 को नसरुल्लागंज में की गई घोषणा भी शामिल है. मुख्यमंत्री जी ने अपनी घोषणा में कहा था कि पुराने संवर्ग के शिक्षकों प्राप्त वेतन और योग्यता अनुसार पदोन्नति दी जाएगी, लेकिन घोषणा को 5 साल हो गए अफसरों की मनमानी के चलते मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल आज तक नहीं हुआ|

प्रदेश में पुराने कैडर की संख्या 82 हजार से अधिक

संघ के प्रदेश महामंत्री संजय तिवारी के अनुसार मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय विभाग दोनों को मिलाकर पुराने कैडर के शिक्षकों जिनमें सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य शामिल है लगभग 82 हजार से अधिक है, पुराने कैडर के शिक्षक राज्य शासन की नीतियों से काफी खफा है|

शिक्षकों की लंबित मांगें
मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप राज्य के सहायक शिक्षको, उ श्रे शिक्षको, प्रधानपाठको तथा व्याख्याताओं को प्राप्त वेतनमान के अनुरूप पदोन्नति / पदनाम का लाभ देने, तृतीय वेतनमान की विसंगति दूर करते हुए 30 वर्ष की सेवा पर सहायक शिक्षको को क्रमश: 4200 के स्थान पर 5400 तथा व्याख्याताओ को 6600 के स्थान पर 7600 का लाभ देने, अन्य विभागों के कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी सेवाकाल में न्यूनतम 300 दिवस के अर्जित अवकाश के नकदीकरण का लाभ देने, केंद्र तथा अन्य राज्यों की भांति कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देते हुए सातवें वेतनमान के अनुरूप बीमा कटौती और गृह भाड़ा का लाभ देने, पेंशनर्स समाज के हित में मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 अविलंब खत्मकर प्रदेश के सेवारत / सेवानिवृत्त शिक्षकों कर्मचारियों को बकाया डी.ए / डी.आर का भुगतान निर्धारित तिथि से किए जाने, सामान्य प्रशासन की गाइडलाइन के विपरीत वरिष्ठ शिक्षकों को अतिशेष मानने की नीति में संशोधन करने, प्रदेश के दिवंगत शिक्षकों के आश्रित परिजनों को बिना शर्त अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए !
प्रदीपसिंह पंवार प्रदेश प्रवक्ता समग्र शिक्षक संघ मध्यप्रदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811