Let’s travel together.

अतिथि विद्वान आमंत्रण प्रक्रिया की बढ़ी तारीख़

0 89

 

डॉ॰अनिल जैन भोपाल

अतिथि विद्वान आमंत्रण प्रक्रिया 2023- 24 की तारीख़ उच्च शिक्षा विभाग ने फिर आगे बढ़ा दी है।जिसके अनुसार जारी सतपुड़ा भवन से पत्र के अनुसार पूर्व पंजीकृत आवेदक एवं सत्यापित आवेदकों द्वारा प्रोफाइल अद्यतन किए जाने हेतु अंतिम तिथि 10.08.2023 निर्धारित की गई थी जो उक्त अवधि में वृद्धि करते हुए दिनांक 25.08.2023 की गई है।साथ ही अग्रणी महाविद्यालय द्वारा दिनांक 26.8.2023 तक सत्यापन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।जैसा कि विदित है कि चुनावी साल में कई सरकारी कॉलेज खुले है तो कइयों में नए विषय कोर्स आएं हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज काफ़ी संवेदनशील,अतिथि विद्वानों को भी दें आशीर्वाद
इधर सूबे के सरकारी महाविद्यालयों में वर्षों से सेवा देने वाले महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपने नियमितीकरण की गुहार लगाई है।संघ मोर्चा के मीडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय ने बताया की सरकार हर वर्ग को कुछ ना कुछ दे रही है पर अतिथि विद्वानों की झोली ख़ाली है। डॉ पांडेय के बताया की प्रवेश,परीक्षा,प्रबंधन,अध्यापन, मूल्यांकन,नैक,रुसा आदि समस्त कार्य अतिथि विद्वान ही करते हैं फिर भी भविष्य सुरक्षित नहीं।मुख्यमंत्री जी काफी संवेदनशील हैं अतिथि विद्वानों को तत्काल नियमित कर भविष्य सुरक्षित कर अपना वादा पूरा करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |     बेगमगंज में हैदर बिका 90 हजार में      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811