Let’s travel together.

समरसता यात्रा के तहत रायसेन में जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न

0 238

 

रायसेन।संत शिरोमणि श्री रविदास जी के मंदिर निर्माण ‘‘समरसता यात्रा‘‘ के तहत रायसेन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे सहित अन्य अधिकारी और नागरिक शामिल हुए। जनसंवाद कार्यक्रम के पश्चात स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के नेतृत्व में समरसता यात्रा ने रायसेन नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए बेगमगंज के लिए प्रस्थान किया।


जनसंवाद कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, श्री राकेश शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने उपस्थित नागरिकों को संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जीवन गाथा, उनके आदर्शो के बारे में संबोधित किया।

जनसंवाद कार्यक्रम में लोक गायकों के दल ने भजनों के माध्यम से संत रविदास जी की स्तुति करते हुए उनका गुणगान किया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति से कार्यक्रम स्थल का वातावरण भक्तिमय हो गया और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के जयकारे लगाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री कल्याण सिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811