Let’s travel together.

जिले के अलग अलग स्थानों पर दिखाई दिया बारिश का प्रभाव:नदी नाले रहे उफान पर, गांवों तक पहुंचा पानी

0 810

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह जिले में लगभग 24 घंटे हुई बारिश का असर सामने आया, जहां एक और किसानों के चेहरे पर रौनक आई तो वही दूसरी ओर कई स्थानों पर इस पानी से नुकसान के समाचार भी सामने आए,स्थानीय नदियां उफान पर रही।इस दौरान अधिकतर जगह लोग अपने घरों में ही रहे।


जिले के जबेरा ब्लॉक के विजय सागर में एक स्कूल ही डूबने की कगार पर आ गया और एक पानी का टैंकर भी बह गया जो कुछ दूरी पर मिला, यहां के सुरई, खमरिया भाट और सिमरी जालम के पास धुनगी नाले के ऊपर से पानी बहता रहा,वहीं नोहटा के पास बिजोरा – जुगराज पिपरिया के बीच भदर नाला रोहणी घाट पर पानी बढ़ता रहा।


तेंदूखेड़ा में भी पानी सड़कों पर आया, यहां के ग्राम तेजगढ़ के निकट गौरैया नदी उफान पर रही। झलोंन-सर्रा सड़क मार्ग भी बंद रहा। पौड़ी,पांजी गांव में बरसात का पानी जगह जगह भरा रहा।

हटा तहसील के आस पास के गांवों में भी पानी पहुंचा और कुछ सड़क मार्ग भी बंद हुए,मडियादो के ग्राम घोघरा में गांव में पानी भर गया तो ग्राम बर्रट के पास पटेरा कुम्हारी सड़क मार्ग बंद हुआ।

बटियागढ़ में जूडी नदी उफान पर रही,तो पथरिया के ग्राम कोडरमणि के पास नाले के ऊपर पानी आ जाने से ग्रामीणों का केवलारी की ओर जाने वाला

मार्ग बंद हो गया और ग्राम जगथर में पानी भरा रहा, बेलखेड़ी गांव के पास सुनार नदी में तेज बहाव देखा गया। घटेरा बनवार मार्ग पर घुटकुंआ के पास नाले के ऊपर पानी आने से मार्ग अवरूद्ध रहा और ब्यारमा नदी का जल स्तर भी बढ़ गया। कुम्हारी ग्राम के पास पटेरिया में घरों में पानी भर गया जिसका कारण ग्रामीणों ने जल निकासी की समुचित व्यवस्था में खामी होना बताया।

जबेरा के ग्राम पंचायत बंशीपुर के ग्राम तांवरी मगरा टोला में अधिक बरसात होने से पास से निकली नदी का पानी घरों में जा पहुंचा एवं पानी की बाढ़ से आने जाने के रास्ते बंद हो गए और पूरा गांव जलमग्न होने लगा। रेस्क्यू टीम मगरा टोला पहुंची जहां से 50 से 60 लोगों को रेस्क्यू के माध्यम से सुरक्षित निकाला गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए के अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811