Let’s travel together.

सडको की बदहाली को लेकर पांच दिवसीय जन जागृति पद यात्रा ,100 से अधिक गाँव पहुँचेगी यात्रा

0 102

 

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

– सिलवानी विधानसभा में जहाँ वर्तमान विधायक रामपाल सिंह राजपूत जब PWD मंत्री थे उस समय सम्पूर्ण विधानसभा में सड़को का जाल बिछाया था लेकिन सड़के जींर्ण क्षीण हो गई है । बही कांग्रेस ने बदहाल सड़को को लेकर पांच दिवसीय जन जागृति पदयात्रा निकाली गई जो 100 से अधिक ग्रामो में पहुचेगी । भारी वारिस में जन जागृति पद यात्रा में  जन सैलाब उमड़ा।

– रायसेन जिले के सिलवानी विधानसभा के बेगमगंज में कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में सडको की बदहाली को लेकर “जन जागृति पद यात्रा” निकाली गई है जिसमे भारी जन सौलब उमड़ा है । बही बात की जाये तो इस यात्रा 100 से अधिक गावं पहुचेगी । यात्रा का शुभारंभ आज 3 अगस्त से 5 दिवसीय सुल्तानगंज -महुआखेड़ा सड़क सुधार जन जागृति पदयात्रा शुरू करने जा रहे हैं जो 7 अगस्त तक जनजागृति पदयात्रा आंदोलन क्षेत्र की बदहाल सड़कों के सुधार के लिए शुरू किया जा रहा है। 3 अगस्त को यात्रा का शुभारंभ बेगमगंज बस स्टैंड से 1 बजे राष्ट्रगान के साथ शुरू की गई है जो कि बेगमगंज से सुल्तानगंज मार्ग से होते हुए तुलसीपार गांव में पहुंचकर नुक्कड़ सभा आयोजित कर रात्रि विश्राम होगा।

दूसरे दिन 4 अगस्त को तुलसीपार से पदयात्रा सुल्तानगंज पहुंचेगी यहां पर नुक्कड़ सभा के बाद रात्रि विश्राम होगा और सुंदरकांड होगा। इसके बाद 5 अगस्त को बोरिया तिगड्डे से पड़रिया राजाधार पहुंचेगी यहां भी नुक्कड़ सभा के बाद रात्रि विश्राम एवं 6 अगस्त को गोरखा से महुआखेड़ा पहुंचकर नुक्कड़ सभा एवं ग्राम ध्वाज में रात्रि विश्राम करेगी।

अंतिम दिन 7 अगस्त को सुबह 11 बजे ध्वाज से पदयात्रा बेगमगंज के नया बस स्टैंड पर पहुंचकर विशाल आमसभा होगी। जहां आम सभा के पश्चात क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा और पदयात्रा का समापन होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811