– वार्ड-3 आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
– पूर्व विधायक प्रहलाद भारती रहे मुख्य अतिथि, बच्चों को फल वितरित किए
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 03 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। उनके द्वारा समाज के प्रति किए जा रहे सेवाभाव और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों को फल वितरित किए गए तथा बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बच्चों में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, जिला मंत्री श्रीमती लक्ष्मी जाटव, मंडल उपाध्यक्ष संदीप भार्गव, अमित भार्गव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।