Let’s travel together.

सेंट्रल बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन ने मनाया बाबा साहब का जन्म दिवस

0 227

(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट )

भोपाल । गत दिवस सेंट्रल बैंक एससी/ एसटी /ओबीसी एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का 131वा जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अतिरिक्त डीआरएम रेलवे अशोक कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार की अनु विभागीय अधिकारी रदीपिका खन्ना उपस्थित थी वही विशेष अतिथि के रूप में सेंट्रल बैंक के जोनल हेड तरसेम सिंह जीरा ,उप महाप्रबंधक अतुल सहाय ,सहायक महाप्रबंधक मनोज श्रीवास्तव एवं प्रदीप पाटील विशेष रूप से उपस्थित थे।

उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष अविनाश बनसोडे ने बताया इस अवसर पर संगठन की ओर से दिन भर उपस्थित लोगों को पानी के पाउच कोल्ड ड्रिंक ,मट्ठा एवं मिठाई वितरित की गई वही बच्चों को नोटबुक पेंसिल पेन प्रदान किए गए और इस कार्य मे रूबी वायकर ,बलराम मेहरा ,सतीश सोनी एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811