Let’s travel together.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित

0 45

– वार्ड-3 आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

– पूर्व विधायक प्रहलाद भारती रहे मुख्य अतिथि, बच्चों को फल वितरित किए

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 03 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। उनके द्वारा समाज के प्रति किए जा रहे सेवाभाव और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों को फल वितरित किए गए तथा बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बच्चों में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, जिला मंत्री श्रीमती लक्ष्मी जाटव, मंडल उपाध्यक्ष संदीप भार्गव, अमित भार्गव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811