Let’s travel together.

सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर

0 59

सरस्वती पूजन के साथ हुआ शुभारंभ, अंशधारी सदस्यों ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

सी के पारे रायसेन

बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी संस्था कार्यालय सांची में  वार्षिक साधारण आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा का शुभारंभ एफपीओ अध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सांची के शाखा प्रबंधक शुभम चौबे एवं समिति प्रबंधक नरेश सिंह राजपूत द्वारा विधिवत सरस्वती पूजन के साथ किया गया।

आमसभा में संस्था के समिति प्रबंधक नरेश सिंह राजपूत ने संस्था के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना एवं रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2027-28 के प्रस्तावित बजट एवं कार्ययोजना पर भी सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। चर्चा के बाद सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सांची के शाखा प्रबंधक शुभम चौबे उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सहकारिता व्यवस्था किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसकी सफलता केवल समिति के संचालन से नहीं, बल्कि किसानों की सक्रिय भागीदारी, पारदर्शी कार्यप्रणाली और आपसी विश्वास से तय होती है।

एफपीओ अध्यक्ष ने कहा कि किसान सहकारी व्यवस्था के केंद्र में हैं। समिति को किसानों की आवश्यकता एवं हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की सहभागिता जितनी मजबूत होगी, सहकारिता का आधार उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने आमसभा में उपस्थित सदस्यों, कर्मचारियों एवं कृषकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

आमसभा में शाखा प्रबंधक शुभम चौबे, अध्यक्ष महोदय, समिति प्रबंधक नरेश सिंह राजपूत, सांची संस्था के समिति प्रबंधक नवल सिंह, दीवानगंज संस्था के समिति प्रबंधक देवेंद्र मीणा, सलामतपुर संस्था के समिति प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी, सांची संस्था के समस्त कर्मचारीगण, अंशधारी सदस्य एवं कृषकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में समिति प्रबंधक नरेश सिंह राजपूत ने अध्यक्ष महोदय, शाखा प्रबंधक, सभी अंशधारी कृषकों, सदस्यों एवं कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |     जिला न्यायाधीश के मुख्य आतिथ्य में अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811