तारकेश्वर शर्मा बम्होरी रायसेन
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती के अवसर पर बम्होरी में युवा कांग्रेस द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ. मनमोहन सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर सिलवानी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ पटेल ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी ने अपने ज्ञान, सादगी और समर्पण के साथ देश की सेवा की। राष्ट्र निर्माण और आर्थिक विकास में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी का सादगीपूर्ण जीवन, शांत स्वभाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में डॉ. मनमोहन सिंह जी के व्यक्तित्व और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विश्वनाथ पटेल, अंकित गौर, अनिल गौर, नवीन लोधी, नरेंद्र पटेल, अतिव मंसूरी, गौरव लोधी सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन किया।