बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित
सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
धरसीवां क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू एवं राहत कार्य चलाया जा रहा है। अब तक बाना में 54, गोमची में 4, काठाडीह में 60, डेट्रेगा में 40, कारा में 41, मुर्रा में 10, बरतनारा में 24 तथा भाटगांव में 24 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। पठारीडीह में रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविरों में भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रमुख राहत शिविरों में ग्राम पंचायत काठाडीह का सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत बाना का सामुदायिक भवन तथा कारा का यादव भवन शामिल हैं।
रेस्क्यू एवं राहत कार्य की निगरानी SDM नन्द कुमार चौबे, तहसीलदार धरसीवां राजकुमार साहू एवं जनपद पंचायत सीईओ आशीष केशरवानी सहित राजस्व एवं पंचायत विभाग की टीम द्वारा की जा रही है।

प्रशासन एवं राहत दल की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सक्रिय हैं तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ राहत शिविरों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य जारी है।