मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बेरखेड़ी चौराहा 407 और ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें 2 घायल हो गए। 407 गाड़ी ईट भरकर भोपाल जा रही थी जबकि भोपाल से ट्रक विदिशा जा रहा था जैसे ही बेरखेड़ी चौराहा के मोड़ पर पहुंचे तो दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। 407 के ड्राइवर और क्लीनर को मामूली चोट आई है जबकि ट्रक अनियंत्रित होते हुए रोड से नीचे जाकर मिट्टी में फस गया। दुर्घटना हुई आज 10 दिन हो गए 10 दिन से बेरखेड़ी चौराहा के मोड़ पर 407 गाड़ी उसी अवस्था में खड़ी हुई है जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है मोड होने के कारण आमने-सामने के वाहन दिखाई नहीं दे रहे हैं 407 गाड़ी आधे रोड को घेरे हुए खड़ी हुई है उसका एक दरवाजा भी गाड़ी से बाहर की ओर निकल रहा है किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।