Let’s travel together.

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट गहराया,बिजली की आंखमिचोली से ग्रामीण परेशान

0 84

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज क्षेत्र में महीने भर से ग्रामवासी बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं यहां पर आसपास के 20 गांव में बिजली संकट दिनोंदिन गहराता जा रहा है क्योंकि यहां पर 10 मिनट के लिए बिजली आती है और 2 घंटे के लिए चली जाती है यह स्थिति महीने भर से बनी हुई है।

यहां पर सभी दुकानदारों का धंधा चौपट हो चुका है क्योंकि दीवान गंज ही एक ऐसा कस्बा है जहां पर आसपास के ग्रामीण कई कार्य कराने के लिए आते हैं मगर बिजली नहीं होने के कारण वे सभी निराश होकर वापस चले जाते हैं इस समस्या का कोई भी निराकरण नहीं हो पा रहा है दिनोंदिन बिजली की कटौती बढ़ती जा रही है 1 सप्ताह से स्थिति खराब है 5 मिनट के लिए आती है और घंटे भर के लिए चली जाती है जिससे बारिश के मौसम में ग्रामीणों की समस्या अति गंभीर होती जा रही है अब तो बारिश होने लगी है जिस कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है आने वाले समय में अगर बिजली की यही स्थिति रही तो ग्रामीणों वासियों ने मन बना लिया है कि वह आंदोलन करेंगे जबकि मध्य प्रदेश में सरप्लस बिजली उपलब्ध है अगर सरप्लस बिजली उपलब्ध है तो बिजली की कटौती क्यों हो रही है जरा सा पानी गिरता है तो घंटे भर बिजली गुल हो जाती है और जब जानकारी लेते हैं तो कहा जाता है कि फाल्ट है जबकि कईयों वार मेंटेनेंस किया गया है जब मेंटेनेंस किया गया है तो बिजली बार-बार क्यों गुल हो रही है बिजली समस्या के कारण ग्राम वासियों पानी के लिए तरस गए हैं दीवानगंज के आस-पास के गांव में पंचायत द्वारा पानी की सप्लाई की जाती है जो डायरेक्ट ट्यूबवेल चलाकर घरों में नल जल योजना के अंतर्गत पानी पहुंचता है जब घंटो घंटो बिजली उपलब्ध नहीं रहेगी तो पानी की किल्लत तो दिनों दिन बढ़ती जाएगी 4 दिनों से तो यह हालत है यहां पर लाइने तक नहीं चल पा रही है बिजली विभाग द्वारा कई वर्षों पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों में केवल डाली गई थी ग्रामीण क्षेत्रों में जो केबल डाली आई थी उनमें जगह-जगह फाल्ट होने से ज्वाइन लगे हुए हैं जरा हवा चलती है तो केवल फाल्ट हो जाती है जब केवल फाल्ट हो रही है तो बिजली विभाग केबलों को क्यों नहीं बदल रहा है पवन प्रजापति, अरुण सेन, मनमोहन साहू , सुरेन्द्र नायक आदि का कहना है कि बिजली इतनी भी नहीं रुक रही है कि हमारे इनवर्टर चार्ज हो जाएं थोड़ी देर के लिए याद किए और कई घंटों के लिए गायब हो जाती है इस समय बारिश नहीं होने से ग्रामीण उमस से परेशान है तो बिजली विभाग कटौती कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811