Let’s travel together.

रीवा में एसआई ने थाने में ही टीआई को मारी गोली, लाइन अटैच किए जाने से नाराज था सब इंस्पेक्टर

0 92

रीवा।  थाने में ही बैठे टीआई को थाने के ही सब इंस्पेक्टर ने गोली मार दी। टीआई की हालत गंभीर बनी हुई है, उनके कंधे में गोली लगी है। मामला लाइन अटैच करने का बताया जा रहा है।
टीआई कों  गोली मारने वाला एक सब इंस्पेक्टर है। टीआई की हालत गंभीर बनी हुई है, उनके कंधे में गोली लगी है। मीनरवा अस्पताल में इलाज चल रहा है। फायरिंग की इस घटना के बाद एसपी विवेक सिंह समेत दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में पदस्थ प्रभारी  हितेंद्र नाथ शर्मा दोपहर में थाने में ही मौजूद थे। तभी एसआई  बृजराज सिंह उनके कमरे में पहुंचे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ। इसके बाद बृजराज सिंह ने बंदूक से हितेन्द्रनाथ शर्मा के ऊपर फायर कर दिया। गोली सीधे हितेंद्र नाथ शर्मा के कंधे पर जा लगी। गनीमत यह रही कि गोली सर या गर्दन भी नहीं लगी। वरना मौके पर ही जान चली जाती। हालांकि आनन-फानन में स्टाफ ने शर्मा को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी का ऑपरेशन सफल रहा है। दिल के बगल में गोली थी। अभी हालत स्थिर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811