मोहर्रम के त्योहार पर शान्ति समिति के बैठक सम्पन्न
यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
आगमी दिनों में मोहर्रम के त्योहार को देखते हुए एवं सौहार्द पूर्ण सादगी से मनाते जाने हेतु तहसील प्रांगण के किसान हाल में शान्ति समिति,नगर के गणमान्य नागरिक एवं समस्त सामाजिक संगठनों की बैठक संपन्न हुई जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी एवं एस डी एम संतोष मुद्गल, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, एसडीओपी राजीव जांगले के द्वारा नगर में त्यौहारों के समय शान्ति व्यवस्था वनाये रखने के लिये गाइड लाइन दी गयी,एवं मुस्लिम त्योहार कमेंटी के अध्यक्ष ने मोहर्रम के समस्त कार्यक्रम एवं रूट से अवगत कराया,जिस पर सभी की सहमति बनी।