Let’s travel together.

सहरिया क्रांति की महापंचायत,सबरी माता मन्दिर निर्माण को पूर्ण करने का संकल्प लिया मुखियाओं ने

0 797

सहरिया क्रांति की महापंचायत में हुआ निर्णय ,कुछ ही देर में मन्दिर निर्माण को जुटे रूपये

शिवपुरी । आज शिवरात्रि के पावन अवसर पर मोहम्मदपुर में निर्माणाधीन शबरी माता मन्दिर निर्माण स्थल पर सहरिया क्रांति के ग्राम प्रधानों की महा पंचायत हुई जिसमे गाँव के सहरिया मुखियाओं ने मन्दिर निर्माण की रूपरेखा पर चर्चा हुई साथ ही तीन गाँव के लोगों ने अपने- अपने गाँव की और से हजारों रूपये दान की घोषणा की साथ ही शबरी मन्दिर के निकट 101 पेड़ लगाने का संकल्प भी लिया .


मोहम्मदपुर गाँव में निर्माणाधीन सबरी माता मंदिर के राजमंदिर निर्माण व मन्दिर को भव्यता से निर्माण करने को लेकर शिवरात्रि के पावन अवसर पर सहरिया क्रांति द्वारा सहरिया मुखियाओं की महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमे दादौल मोहम्मदपुर विची अर्जुनगँवा गदरोली ,भडाबाबड़ी , करई खुटैला ,वीरपुर ,बलारपुर ,बैभलपुर सहित अट्ठाईसा गाँव के प्र्मुख्जं मौजूद रहे , सभी ने समाजोत्थान हेतु सहरिया क्रांति सामजिक आन्दोलन की राह पर चलने के संकल्प के साथ जयकारे से बैठक प्रारम्भ की . गाँव में अधूरे पड़े माता सबरी के मन्दिर को पूर्ण करने की बात कही और देखते ही देखते वहां सहरिया मुखियाओं में दान की होड़ लग गई . डबिया गाँव के महते, प्रधान और पटेल की मौजूदगी में गाँव के मुखियाओं ने मन्दिर निर्माण हेतु 51000 रूपये की घोषणा महापंचायत में की तो दादोल गाँव के मुखियाओं ने भी मन्दिर निर्माण हेतु

51000 दान की घोषणा कर दी मोहम्मदपुर गाँव ने इस सबसे बढ़कर 60 हजार रुपये दान की घोषणा की . विची गाँव की ओर से गाँव द्रारा संग्रहित कर भेजे गए 12 000 रूपये उन्होंने मन्दिर निर्माण समिति को प्रदान किये .आदिवासी मुखिया ओं ने सबरी मन्दिर के आसपास 101 पेड़ लगाने का निर्णय लिया। हर हाल में जंगल की रक्षा करने की बात भी मुखियाओं ने उठाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811