Let’s travel together.

चुनाव के बाद होगी सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा

0 294

डॉ.अनिल जैन इंदौर/भोपाल

सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा अब चुनाव के बाद होगी।लोकसेवा आयोग इंदौर ने बकायदा पत्र जारी करते हुए संशोधित तारीख़ घोषित की है।जिसके अनुसार फॉम भरने की अंतिम तारीख 30.10.2023 एवं त्रुटिसुधार 02.11.2023 निर्धारित की गई है।इसकी मूल वजह सेट परीक्षा एवं लगातार रिक्त पदों के विरुद्ध वर्षों से सेवा देने वाले महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों के कारण चुनावी साल में सरकार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती।विभाग ने लगभग 1600 पदों में सहायक प्राध्यापक,ग्रंथपाल,क्रीड़ाअधिकारी की भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।

इधर अतिथि विद्वान सरकार से लगा रहे हैं भविष्य सुरक्षित की गुहार
इधर वर्षों से रिक्त पदों के विरुद्ध सेवा देने वाले महाविद्यालयीन अतिथि विद्वान सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से लगातार भविष्य सुरक्षित की गुहार लगा रहे हैं।

संघ/मोर्चा के मीडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय ने कहा कि सरकार हर वर्ग को कुछ ना कुछ दे रही है तो अतिथि विद्वानों की खाली झोली शिवराज जी नियमितिकरण के रूप में उपहार देकर भर दें।डॉ पांडेय ने बताया की अतिथि विद्वानों के मुद्दे पर ही भाजपा सरकार में आई थी,पूरे प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों को अतिथि विद्वान ही संचालित कर रहे हैं।शिवराज सिंह चौहान जी हर वर्ग को दिए हैं अब अतिथि विद्वानों के भी नियमित कर भविष्य सुरक्षित करेंगे पूरी आशा उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811