Let’s travel together.

बस ने ऑटो को मारी टक्कर, सड़क पर बिखरीं लाशें… दर्दनाक हादसे में 4 की मौत

0 712

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक बस और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में ऑटो के अंदर बैठे लोगों में से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गाय है. वहीं मृतको के शवों के पुलिस ने बरामद किया है. ऑटो रिक्शा उस वक्त हादसे का शिकार हुआ है जब वह एक ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, और मोड़ होने की वजह से उसे बस दिखाई नहीं दी.

जानकारी के मुताबिक यह हादसा बांगरमऊ कोतवाली थाना क्षेत्र के गंजमुरादाबाद में हुआ है. हरदोई डिपो से रोडवेज की बस कानपुर जा रही थी, जब बस हरदोई उन्नाव रोड के गंजमुरादाबाद कस्बे के मैरी कंपनी मोड़ से गुजर रही थी उसी वक्त मल्लावां जा रहा एक ऑटो बस से टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना हुई है उस वक्त ऑटो ड्राइवर एक ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक कर रहा था.

मोड़ होने की वजह से ऑटो चालक को बस दिखाई नहीं दी रौ सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे के वक्त ऑटो में बैठे हरदोई के मल्लावां थाना के गंजजलालाबाद निवासी 35 साल के सुनील, मल्लावां के रहने वाले 35 साल के लक्ष्मण, 40 साल के श्री कृष्ण की मौत हो गई है. जबकि ऑटो चालक राम चंद्र, बांगरमऊ कस्बा के मुन्नू मियां, रामसनेही, बबलू घायल हुए हैं.

घायलों को तुरंत पुलिस ने बेहतर इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया है.जिस वक्त हादसा हुआ है उस वक्त बस और ऑटो इतनी तेजी से टकराए कि सड़क पर ही ऑटो का मलबा बिखर गया. सवारियों का सामान भी सड़क रर बिखर गया. वहीं बस चालक ने जब हादसा देखा तो वह तुरंत ही मौके से फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि एक शख्स ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811