Let’s travel together.

45 लाख रुपए लागत से सहकारी संस्था का नवीन भवन तैयार

0 606

अधिकारियों ने संस्था के किया हस्तांतरित

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रायसेन जिले के कृषक सेवा सहकारी संस्था मर्यादित सांची कार्यालय का नवीन भवन एवं गोडाउन लगभग 45 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हो गया है।

गत दिवस संस्था कार्यालय नवीन भवन एवं गोडाउन को जिला प्रमुख उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा संस्था सांची को विधिवत संस्था के प्रशासक आरके पारे एवं संस्था प्रबंधक नरेश कुंवर राजपूत के हैंडओवर किया गया। जिसमें संस्था के कार्य क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों कृषकों एवं संस्था कर्मचारियों द्वारा उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह वा रायसेन जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक एनयू सिद्दीकी का आभार व्यक्त किया है। संस्था प्रबंधक नरेश कुंवर राजपूत ने बताया कि पूर्व में कृषक सेवा सहकारी संस्था का कार्यालय अधिक पुराना हो गया था। और इसमें जगह की भी काफी कमी थी। नवीन भवन बनने से कृषकों व संस्था स्टॉफ को अब काम करने में आसानी होगी। वहीं किसानों को भी खाद बीज लेने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़ेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811